Breaking News

Saubhagy yojana को दुर्भाग्य योजना बनने से रोकने के लिए इंजीनियरों ने की अखिलेश से की मुलाकात

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से यूपी पीसीएल में आउट सोर्सिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा और Saubhagy yojana ‘सौभाग्य योजना को दुर्भाग्य योजना‘ साबित होने से बचाने का अनुरोध किया। सतीश कुमार दूबे एवं  राघवेन्द्र यादव ने बताया कि सौभाग्य योजना में वे यूपी पीसीएल मिशन मैनेजर और मिशन एसोसिएट के रूप में काम कर रहे थे। अचानक उनको नौकरी से हटाया जा रहा है। उन्हें समायोजित करने के आश्वासन को भी पूरा नहीं किया जा रहा है।

Saubhagy yojana को लेकर अखिलेश ने

सौभाग्य योजना Saubhagy yojana को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि आज भाजपा राज में किसान, नौजवान, राज्य कर्मचारी सभी परेशान हैं। किसान कर्ज में डूबा है और आत्महत्या कर रहा है। नौजवान का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा युवा पीढ़ी के सपनों को कुचलने पर तुली हुई है। नौजवानों को भटकने के लिए अंधेरी गली में धकेल रही है। रोजी-रोजगार के अवसर समाप्त प्राय है। नौकरियों में भर्ती नहीं हो रही है। समाजवादी सरकार के समय की भर्तियां भी रोक दी गई हैं। बड़ी कम्पनियों में छंटनी हो रही है। जनता में इससे गहरा आक्रोश है।

भाजपा राज में छात्र जब अपने मसले उठाते हैं तो उन्हें गिरफ्तारी और जेल की यातनाएं दी जाती हैं। मुख्यमंत्री जी को अपना तनिक भी विरोध नापसंद है। छात्राएं तक पुलिस उत्पीड़न का शिकार बनाई जा रही है। युवाओं में इससे हताशा और कुंठा है।
भाजपा सरकार में जनता की समस्याओं का समाधान कम, लोगों को परेशान करने के काम ज्यादा हो रहे हैं। भाजपा ने देश के समक्ष संकट की स्थिति पैदा कर दी है। व्यापारी भी दुःखी हैं। छोटे कारोबारी तबाह है। नोटबंदी-जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को बिगाड़ दिया है। चारो तरफ भ्रष्टाचार और कालाधन का बोलबाला है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार

श्री यादव ने कहा कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। भाजपा सरकार ने एक यूनिट भी विद्युत का उत्पादन नहीं किया। पूरे विभाग में अफरातफरी है। बिजली विभाग में घाटा हो रहा है। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार की व्यवस्था को तहसनहस कर दिया है। समाजवादी सरकार में गांवों को 18 घंटे और महानगरों को 24 घंटे बिजली मिलती थी। बिजली उत्पादन दोगुना हुआ। अब बिजली की आवाजाही का कोई समय नहीं हैं। पूरे प्रदेश में अंधेरराज है। भाजपा चाहती है समाज अंधेरे में ही भटकता रहे है। समाज को गुमराह करना ही भाजपा अपनी उपलब्धि मानती है।
इस प्रतिनिधिमण्डल से भेंट के समय पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एसआरएस यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह (एमएलसी) भी उपस्थित थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...