Breaking News

Panchayati Raj : ग्राम स्वराज अभियान के तहत लगाई गयी प्रदर्शनी

रायबरेली। लालगंज विकास खंड परिसर मे Panchayati Raj Diwas के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान, बाल विकास परियोजना,सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास सेवायें, दीन दयाल अन्त्योदय योजना के कार्यक्रमों की प्रदर्शनी लगायी गयी।

Panchayati Raj Diwas पर प्रदर्शनी में जिलाध्यक्ष ने कहा ..

प्रदर्शनी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज ही के दिन केन्द्र सरकार द्वारा Panchayati Raj पंचायती राज अधिनियम लागू किया गया था। जिसे मजबूती प्रदान करने का कार्य भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जा रहा है।

केन्द्र सरकार के द्वारा ‘सबका साथ सबका विकास’ को मूर्ति रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। गांव गरीब के आर्थिक विकास व सामाजिक न्याय की बात भारतीय जनता पार्टी मजबूती से कर रही है। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पंचायती राज को मजबूत करने की दिशा मे पुरजोर कोशिश कर रही है।
भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार देकर गांव की जनता को विकास के पथ पर लाया जाये। गांव मजबूत होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रवीन्द्र सिंह, देवराज यादव, ओमकार यादव एवं डलमऊ, सरेनी, खीरो,लालगंज ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी आदि मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...