Breaking News

नयागांव बांध : अवैध खनन के शिकार हुए चार किशोर

गोरखपुर। शुक्रवार को रामपुर नयागांव बांध के पास अवैध खनन से बने गड्ढ़े में नहाते समय चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई। दरअसल बांध के नीचे राप्ती नदी में अवैध खनन के कारण बने बड़े गड्ढे में लबालब पानी भरा हुआ है। जिसमें खेलते समय चार किशोर एक साथ उसी गड्ढे में नहाने चले गए।

नयागांव बांध : अवैध खनन से बना गड्ढा बनी मौत की वजह

रामपुर नयागांव बांध के पास रसूलपुर मोहल्ले के रमजान, फैजान, अर्सद, राहिल, साहिल, रहमत अली उर्फ निहाल, आमिन, उजैर और पिंकी खेलने के लिए निकले थे। बांध के नीचे राप्ती नदी में अवैध खनन के कारण बने बड़े गड्ढे में लबालब पानी भरा हुआ है। खेलते समय चार किशोर एक साथ उसी गड्ढे में नहाने चले गए। बाकी साथी बांध पर बैठे थे। नहाते समय पिंकी पुत्र मुस्तकीम डूबने लगा। जिसको बचाने के लिए रहमत अली उर्फ निहाल पुत्र स्व मो० अकरम गया। बचाते समय वह भी डूबने लगा।

इन दोनो को बचाने के लिए उजैर पुत्र मुस्तकीम बढ़ा और वह भी डूबने लगा। तीनो को डूबते देख आमीन पुत्र स्व० बजी उल्लाह आगे बढ़ा तो वह भी डूबने लगा। बाकी बच्‍चे बांध पर बैठे थे। चारो को डूबते देखकर बांध पर बैठे बच्‍चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसी में से किसी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस और परिवार के सदस्‍यों को सूचना दी।

खोजबीन के आधे घंटे बाद मिले बच्चे

सुचना मिलते ही पुलिस व परिजनों ने मौके पर पहुंच कर बच्चो की खोजबीन शुरू कर दी। आधा घंटे की खोजबीन के बाद बाद चारो बच्चे मिल गए। पुलिस ने तत्काल वाहन से अस्पताल पहुंचाया जहाँ डाक्टरो ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...