Breaking News

Banda : बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म

लखनऊ। बांदा Banda जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बच्ची के साथ रिश्ते के उसके चाचा ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया।

Banda जिले के तिंदवारी थाना के अंतर्गत

Banda जिले के तिंदवारी थाना प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि घटना रविवार की दोपहर की है। एक बच्ची को रिश्ते में उसका चाचा टॉफी देने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने बताया कि बच्ची के बेहोश जाने पर आरोपी शैलेन्द्र (19) उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया था।
सिंह ने बताया कि बताया कि बच्ची की मां ने शैलेन्द्र के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। इसके बाद बच्ची की मेडिकल जांच करायी गयी जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़े:– Azamgarh : घर में घुसकर प्रेमिका को जिन्दा जलाया

यह खबर देखें—PM Modi: कांग्रेस ने कर्नाटक की जनता की उपेक्षा की…

 

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...