Breaking News

गोमती नगर : गोली लगने से युवक घायल

लखनऊ। बेखौफ बदमाशों ने गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला फ्लैट से गोली चला दी। गोली लगने से युवक घायल होकर जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने घायल को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस पूरे मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

गोमती नगर के ग्वारी क्रासिंग के पास

जानकारी के मुताबिक, घटना गोमती नगर के ग्वारी क्रासिंग के पास लीफ होटल के पीछे की है। बताया जा रहा है कि यहां झोपड़पट्टी के पीछे बने बहुमंजिला फ्लैट से गुरुवार सुबह गोली चल गई। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं गोली जाकर जुनैद (22) के कंधे में जा लगी। गोली लगते ही जुनैद घायल होकर जमीन पर गिर गया।

उसे तड़पता देख राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने फौरन घायल जुनैद को लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। गोली किसने और क्यों चलाई, पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़े :-संस्कृति राय की हत्या का खुलासा, चार ने उतारा था मौत के घाट

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...