Breaking News

Gudh : अखिलेश बोले कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं

मध्यप्रदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश के Gudh गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्यशी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारी संख्या में उपस्थित जनता का जोश और उत्साह बता रहा है कि परिवर्तन होने वाला है। मध्य प्रदेश में समाजवादियों की जीत को देश की आबादी का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश भी देखेगा। इस चुनाव पर देश की नज़र है। इसके बाद देश का चुनाव शुरू हो जाएगा।

ये खबर पढ़ें :- Mulayam का 80वां जन्मदिवस मनाया गया

Gudh : मध्य प्रदेश की जनता

श्री यादव ने Gudh विधानसभा क्षेत्र में कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा की बातों में आकर अपनी रोटी जलाई है। उससे पहले 10 साल मध्य प्रदेश में गरीब की रोटी जलती रही। इसलिए इस बार रोटी पलट दो। कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। हमने कांग्रेस के लोगों से कहा लेकिन उन्होंने गठबंधन नहीं किया।

श्री अखिलेश ने कहा कि पूछो विदेश से कितना कालाधन आया? कृषि विभाग अपनी रिपोर्ट में कह रहा है कि नोटबंदी से किसान बीज नहीं खरीद पाया। हमारी भोली भाली जनता ने विश्वास कर लिया लेकिन अब इंतजार मत करना। कोई 15 लाख रूपया नहीं मिलने वाला है। हम मध्य प्रदेश में गरीबों को 5 लाख का घर देंगे।

श्री यादव ने कहा कि इस देश में भाजपा राज में 42 हजार बड़े लोग देश छोड़कर चले गए। 12 हजार लोगों ने देश की बैंकों का पैसा गंवा दिया। इनमें 01 हजार कांग्रेस और 01 हजार भाजपा के लोग है। इनमें एक भी समाजवादी नहीं मिलेगा। समाजवादी एक घंटे में किसान का कर्ज माफ कर देंगे। किसान इसलिए बदहाल है कि कांग्रेस के रास्ते पर भाजपा चल रही है। हमने यूपी में बहुत करीब से देखा है कि जो भाजपा है वहीं कांग्रेस है। हमें लगा था कि कांग्रेस का दिल बड़ा है लेकिन उनका दिल भी भाजपा की तरह छोटा है।

 

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...