Breaking News

रातों रात चमका रहे शहर: हाजी रेहान

बहराइच। अपने कार्यों से विकास को गति देने वाले हाजी रेहान ने नगर पालिका चुनाव में जीत दर्ज करते हुए लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने शपथ ग्रहण समाहरोह के बाद अब क्षेत्र में लोगों की समस्याओं और साफ सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए दिन के साथ रात मेंं भी निरीक्षण कार्य को गति प्रदान करने का काम शुरू किया। इससे नगर की सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार की प्रक्रिया तेज होती दिख रही है।

इसी के अंतर्गत हाजी रेहान ने अपनी लागू इस नयी व्यवस्था के क्रम में शुक्रवार दूसरे दिन नगर क्षेत्र में रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक शहर के मुख्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिये निकले और सफाई कर्मियों को रात्रि कार्य करते समय निरिक्षण कर विशेष निर्देश दिये। रेहान का कहना है कि सफाई और विकास कार्य में वह अब जोर शोर से लगे हैं। उन्होंने कहा कि वह जनता को किसी तरह की शिकायत का कोई मौका नहीं देना चाहते हैं।

रिपोर्ट: फराज अंसारी

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...