Breaking News

District Magistrate का आधा दर्जन विभागों को कारण बताओ नोटिस

रायबरेली। District Magistrate संजय कुमार खत्री ने शिकायत निवारण प्रणाली के अन्तर्गत आॅनलाइन प्राप्त होने वाले सन्दर्भो के निस्तारण के सम्बन्ध में विभागवार समीक्षा की। डिफाल्टर सन्दर्भो की संख्या अधिक होने की स्थिति पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। इस प्रकार के सन्दर्भो को शून्य करने तथा डिफाल्टर की श्रेणी में आने से पहले ही गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से प्रभावी कार्यवाही नही की जा रही है। साथ ही यह भी स्पष्ट हो रहा है कि आईजीआरएस पर उपलब्ध डैशबोर्ड से अपने विभाग की लाॅग-इन का प्रयोग कर शिकायतों के नियमित अनुश्रवण की कार्यवाही नही की जा रही है।

भविष्य में डिफाल्टर की स्थिति उत्पन्न न हो : District Magistrate

समीक्षा में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता शारदा सहा0 दक्षिणी, अधिशाषी अभियन्ता लो0नि0वि0 प्रान्तीय खण्ड, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड ऊंचाहार, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी के द्वारा समय पर निर्गत निर्देशों की अवहेलना करते हुए आईजीआरएस सन्दर्भो के निस्तारण में अपेक्षित रूचि नही ली जा रही है। इस आशय से जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि क्यों न विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान कर दी जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि डिफाल्टर सन्दर्भो को सबसे पहले गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाये जिससे भविष्य में डिफाल्टर की स्थिति उत्पन्न न हो।

दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

स्टार्टअप महाकुंभ में एकेटीयू के स्टार्टअप को मिल रही सराहना

• दिल्ली में 18 से 20 मार्च तक स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के ...