Breaking News

Himachal : बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग हुए बंद

नई दिल्ली। देश के पहाड़ी राज्यों बर्फबारी का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह से Himachal हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 5 बंद हो गया है। वहीं सुबह दिल्ली में रूक-रूक बारिश हुई। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम बदला-बदला रहा। सुबह से रूक-रूक कर हो रही बारिश से पारा और गिर गया है। इससे नाइट शेल्टर्स में गुजारा करने वाली की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वहीं दिल्ली में प्रदूषण से भी राहत मिलने के आसार हैं।

Himachal के साथ ही

हिमाचल Himachal के साथ ही अन्य पहाड़ों पर बर्फबारी से एकबार फिर ठंड बढ़ गई है। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं, ऐसे में आने वाले दिनों में कई उच्च पर्वतीय इलाकों में है हिमस्खलन का अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तराखंड के चारों धामों में भी मौसम का हाल बदलने लगा है।
इसके चलते सुबह से ही रुक-रुक कर हिमपात का दौर जारी है। भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री के पास हाईवे बाधित हो गया है। इसका सीधा असर निचले इलाके में दिखाई दे रहा है। इसके चलते झारखंड के जैन तीर्थ पारसनाथ में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

जैन धर्म के विश्र्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पारसनाथ पर्वत की वंदना करने के क्रम में सुबह एक महिला समेत तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में नागपुर के तीर्थयात्री 60 वर्षीय प्रकाश सिघई, कर्नाटक मैसूर की 50 वर्षीय सुनीता जैन और महाराष्ट्र के महावीर नगर निवासी आदित्य रविकांत पोहरे शामिल हैं। बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में हिमाचल : हिमाचल में पहाड़ों ने एक बार फिर से बर्फ की चादर ओढ़ ली है।

इस बर्फबारी से शिमला जिले का

इस बर्फबारी से शिमला जिले का दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार पूरी तरह से कट गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान केलंग में -7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तराखंड में मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। ऐसे में शनिवार सुबह बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हिमपात का दौर चलता रहा। भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री के पास हाईवे बाधित हो गया है। मौसम के बदले मिजाज से समूचा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। शुक्रवार से जारी बर्फबारी के बाद शनिवार को माता वैष्णो देवी के दरबार, सांझीछत और भैरव घाटी में भी बर्फबारी हुई। इससे कटड़ा से सांझीछत तक चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा दोपहर तक बंद रही।

वहीं, जवाहर टनल, बनिहाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। दोपहर बाद मौसम में सुधार होने पर फंसी हुई गाड़ियों को निकाला गया। हवाई सेवा भी दोपहर बाद सक्रिय हो गई। वहीं, मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द खुलने की संभावना नहीं है।

 

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...