Breaking News

Shivpal Singh Yadav : अगर मानते बात तो दोबारा बनते मुख्यमंत्री

बदायूं। अगर टीपू अपनों से बड़ों की बात मानते तो दोबारा उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता था। यह बात उन्होंने एक कार्यक्रम में बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव Shivpal Singh Yadav ने पत्रकारों से हुयी बातचीत के दौरान कही।

Shivpal Singh Yadav

बड़ों की बात अगर मानी

शिवपाल सिंह यादव Shivpal Singh Yadav ने संवाददाताओं से हो रही बातचीत के दौरान पूछे जाने पर एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘बड़ों’ की बात मानते तो उन्हें दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रूक सकता था।

अखिलेश को गोद में खिलाया

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही नहीं उनके चचेरे भाई सांसद धर्मेन्द्र यादव समेत घर के अन्य बच्चो को अपनी गोद में खिलाया है। उनका पालन-पोषण किया यहां तक कि उनकी शादी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन इतना सब करने के बाद भी युवा पीढ़ी आपकी नही सुनती है।

बिहार में बनती सरकार

शिवपाल सिंह यादव ने यह बात छोटे सरकार की मजार पर चादरपोशी के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव बड़ों की बात माने होते तो आज उत्तर प्रदेश ही नहीं बिहार में भी सपा की सरकार होती।

एकजुट रहकर मजबूत करें

शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों के माध्यम से निचले स्तर तक के पदाधिकारियों व सदस्यों से अपील करते हुए कहा की वो आपस में एकजुट रहते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनायें।

गठबंधन के सवाल पर

बसपा समेत अन्य पार्टियों से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सूझबूझ पर कोई सवाल नही उठाना चाहते। उन्होंने कहा की पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते वो पार्टी हित में लोगों को एकजुट रखना चाहते है जिसके लिए वो हमेश से प्रयास करते रहेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

बरसाना से लेकर नंदगांव तक वाहनों की लंबी कतार…जाम हुई सड़कें; चरमराई यातायात व्यवस्था

बरसाना-नंदगांव में रंगोत्सव के चलते लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंच रहे हैं। इसके चलते मथुरा शहर ...