Breaking News

सुरक्षित शहर, सुरक्षित हम

लखनऊ। शहर को सुरक्षित बनाने के लिए उम्मीद संस्था ने आशियाना मेंं कम्युनिटी पुलिसिंग के प्रयास से सफल बैठक का आयोजन किया। बैठक में उम्मीद संस्था के साथ नव भारत टाइम्स, रेडियो मिर्ची और ड्रीम्स इन्फ्रा वेंचर ने साथ मिलकर अपराध मुक्त सुरक्षित शहर बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सेंट मिराज इन्टर कॉलेज एवं बिजलीपासी कॉलेज लखनऊ के विद्यालयों की छात्राओं और महिलाओं ने भाग किया। आशियाना थाना की सीओं तनु उपाध्याय भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही एवं एसएचओ आशियाना थाना, नयन सिंह (एसएसआई आशियाना थाना), ओपी आहूजा(अध्यक्ष आशियाना व्यापर मंडल), निर्मल सिंह (राज्य अध्यक्ष गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल उत्तर प्रदेश), शारिक (डायरेक्टर ड्रीम इन्फ्रा वेंचर), मुकेश सिन्हा (अध्यक्ष कपूरथला व्यापर मंडल), महेंद्र सिंह (वरिश उपाध्यक्ष आशियाना व्यापर मंडल), कौशलेन्द्र (सभासद) सचिन (संयोजक आशियाना व्यापर मंडल), विशाल श्रीवास्तव (आशियाना व्यापर मंडल), अब्दुल्ला (वरिष्ट अधिवक्ता), कमलेश सिंह (सभासद), रमाशंकर दिवेदी (अध्यक्ष बंगला बाज़ार व्यापर मंडल), सचिदानंद (मंत्री अवध व्यापर मंडल), महेश सिंह ( वरिष्ट मंत्री अवध व्यापर मंडल), रमेश शर्मा (वार्ड संयोजक), विनोद मौर्या (सभासद), कौशलेन्द्र द्रिवेदी (सभासद), नितेश कुमार वार्ष्णेय(समाज सेवी) के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बलबीर सिंह मान (संस्थापक उम्मीद संस्था) एवं आराधना सिंह (उप सचिव उम्मीद संस्था), की ओर से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उम्मीद संस्था के जिम्मेदार प्रभारी एवं सदस्य रमेश चंद्र वर्मा (उम्मीद प्रभारी), रीता सिंह (राज्य प्रभारी उम्मीद संस्था), आशा सिंह(गोमती नगर प्रभारी), नमिता श्रीवास्तव (उम्मीद प्रशासक), बिनु मिश्रा (उम्मीद सदस्य), राम नारायण, गाँधी, गौरव गुप्ता(प्रभारी आशियाना सेक्टर एच), विवेक अवस्थी (प्रभारी आशियाना सेक्टर के), सुमेदा त्रिवेदी (सदस्य उम्मीद संस्था) आदि ने बैठक को सफल बनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...