Breaking News

फतेहपुर सीकरी जायें तो यहाँ जरूर घूमें

ऐत‍िहास‍िक स्‍थानों में उत्‍तर प्रदेश का फतेहपुर सीकरी काफी फेमस हैं। यहां पर अकबर और बीरबल से जुड़ी कई अनोखी चीजें देखने को म‍िलती हैं। इसके अलावा यहां  दीवारों की नक्‍काशी और प्राचीन काल के महलों की बनावट दि‍ल को छू लेने वाले हैं। ऐसे में अगर आप फतेहपुर सीकरी गए और ये  7जगहें नहीं घूमें तो कुछ नहीं घूमें…
बीरबल का महल:
फतेहपुर सीकरी में बना बीरबल का महल बेहद खूबसूरत है। यह मुगलकालीन प्रसिद्ध महलों में से एक है। यही वह जगह है जहां पर बीरबल अपनी तीव्र बुद्धि के लिए सम्मानित किया गया था। यह महल फतेहपुर सीकरी के अन्तःपुर में स्‍थ‍ित‍ है।
मरियम-उज-जमानी पैलेस: 
मरियम-उज-जमानी पैलेस फतेहपुर सीकरी के मुख्य किला परिसर में बना है। यह एक सुदर मुगल थीम वाला महल है। कहते हैं कि‍ अकबर की हिंदू पत्‍नी जोधा बाई यहीं रहती थी। यहां काफी खूबसूरत बगीचे बने हैं। इसकी नक्काशी काफी भव्‍य है।
पंच महल:
पंच महल पांच मंजि़ला इमारत है। कहते हैं कि‍ अकबर यहां पर आराम करते थे। यह ओपन साइडिड थीम पर है। देखने में यह बेहद खूबसूरत है। यह अनूप तलाओ के पास स्थित है। पंच महल पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।
अनूप तलाओ:
यहां बना अनूप तलाओ बेहद शानदार वाटर टैंक है। इसे अकबर ने जल भंडारण और वितरण के उद्येश्य से बवनाया था। यह ख्वाबगाह परिसर के सामने स्थित है। सबसे खास बात यह है यहां बैठकर आस-पास के स्‍थानों को अच्‍छे से देखा जा सकता है।
बुलंद दरवाजा: 
यहां का बुलंद दरवाजा भी काफी प्रसिद्ध है। यह सम्राट अकबर की गुजरात पर जीत के स्मारक के रूप में बनवाया गया था। यह देखने में बेहद खूबसूरत है। यह लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है। इसके अंदर सफेद और काले संगमरमर की नक्काशी है।
शेख सलीम चिश्ती मकबरा:
यहां पर बने शेख सलीम चिश्ती के मकबरे उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के रूप में बनवाएं गए थे। यह पूरी कब्र संगमरमर की बनी है। यह कब्र बुलंद दरवाजे के सामने बनी है। समाधि एक उठे हुए मंच पर बनी है। यहां पर बड़ी संख्‍या में पर्यटक आते हैं।
पचीसी न्यायालय:
शतरंज जैसा खेला जाने वाला खेल पचीसी तो आप जानते ही होंगे लेकिन फतेहपुर सीकरी में एक पचीसी न्यायालय है। जहां सम्राट अकबर शतरंज खेलते थे। यह दीवान-ए-आम के पास स्थित है। यहां की जमीन पर काले और सफेद चौकोर पत्‍थर लगे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

बैठते-झुकते समय रहता है कमर में दर्द तो करें ये तीन योगासन, मिलेगी राहत

अक्सर जीवनशैली में गड़बड़ी, खानपान में पौष्टिकता की कमी और गलत पोस्चर के कारण शरीर ...