Breaking News

इत्र कारोबारी के घर आयकर का छापा, मचा हडकंप

हाथरस। यूपी में हाथरस जिले के प्रसिद्ध इत्र कारोबारी अवधेश सिंह के घर गुरुवार सुबह सात बजे अचानक से आयकर विभाग की टीम पहुंच गई। शहर की साकेत नगर कॉलोनी में स्थित अवधेश सिंह के निवास पर करीब दर्जन भर गाड़ियां अचानक पहुंचने से वहां हड़कम्प मच गया। आयकर टीम आगरा से यहां पर आई। इस टीम का नेतृत्व आयकर के एडिशनल कमिश्नर कर रहे थे। टीम के साथ आए पुलिसकर्मियों ने उनके आवास को बाहर से घेर लिया। इसके बाद कार्यवाही शुरू हो गई।अवधेश सिंह जिले के प्रमुख समाजसेवियों में गिने जाते हैं। वह हसायन में हर वर्ष सामूहिक विवाह संस्कार का आयोजन करवाते हैं। बीते विधानसभा चुनावों में उन्होंने सिकन्दरामऊ क्षेत्र से भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...