Breaking News

Alwar Lynching-एडिशनल एसपी को सौपी जांच

राजस्थान के अलवर में हुर्इ Alwar Lynching में पुलिस ने तीन आरोपिओ को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच एडिशनल एसपी रैंक के अफसर दी गर्इ है।

Alwar Lynching – तीन आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिले में 28 वर्षीय अकबर नाम के व्यक्ति की गो रक्षा के नाम पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गर्इ थी। इस मामले में ऍफ़ आई आर दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बाकी आरोपियों की तलाश

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसएचओ, रामगढ़ पुलिस स्टेशन, सुभाष शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के कुछ घंटे बाद ही लिन्चिंग के आरोपी धर्मेंद्र यादव और परमजीत सिंह सरदार को गिरफ्तार किया गया। वहीं कल लालवंडी गांव के निवासी नरेश सिंह को भी अरेस्ट कर लिया गया। इन आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश करने के बाद पांच दिन की पुलिस रिमांड भेजा गया है।

मामले की निष्पक्ष जांच

सुभाष शर्मा ने बताया कि मृतक अकबर खान अपने दोस्त असलम के साथ लालवंडी के पास एक जंगल से गाय लेकर गुजर रहा था। तभी पांच लोगों ने उन पर हमला किया था। हमलावरों ने अकबर को बुरी तरह से पीटा था,जिससे उसकी मौत हो गर्इ थी। जबकि उसका साथी असलम अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा। शर्मा ने बताया कि हमलावरों को संदेह था कि अकबर गायों की तस्करी कर रहा था। हाालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुर्इ है।इस मामले की जांच जयपुर रेंज के आईजी हेमंत प्रियदर्शी ने एएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी है।

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...