Breaking News

सीओ गजीपुर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच

लखनऊ। पुलिस महकमे व्याप्त भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसता जा रहा है। जिसके तहत आईजी रेंज जय नारायण सिंह सख्ती दिखाते हुए गाजीपुर सीओ दिनेश पुरी के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति मामले में जाँच के आदेश दे दिए हैं।
दिनेश पुरी पर अपने ही सर्किल के अंतर्गत आने वाले इंदिरा नगर के मानस विहार में करोड़ों की सम्पत्ति बनाने का आरोप लगा है। इसके साथ ही दिनेश पुरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पूरे मामले की जाँच एसपी ग्रामीण को सौंप दी गई है। इस संबंध में आईजी जय नारायण सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, चाहे वह पुलिस अधिकारी ही क्यों न हो।

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...