Breaking News

जेलियांग ने चार मंत्रियों को किया बर्खास्त

कोहिमा। राजनीतिक घटनाक्रम में नगालैंड के मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग ने अपने चार कैबिनेट मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार को हटाने के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया। कल रात में नौ बजे के बाद राज्य कैबिनेट सचिव पंकज कुमार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री की सिफारिश पर राज्यपाल पीबी आचार्य ने चार कैबिनेट मंत्रियों को उनके पद से मुक्त कर दिया। हटाये गये इन चार मंत्रियों में गृह मंत्री वाई पटोन,पीडब्ल्यूडी (सड़क और पुल) मंत्री नीकीसली निकी किरे, स्कूली शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्री तोखेहो येपथोमी और पर्यावरण मंत्री नैबा करोनू शामिल हैं।

About Samar Saleel

Check Also

क्या सुप्रिया श्रीनेत ने मारे गए नक्सलियों को बताया शहीद?, BJP ने लगाया कांग्रेस पर बड़ा आरोप

नई दिल्ली : चुनाव शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे ...