Breaking News

Sanjay Singh : सरकार के राफेल घोटाले की जानकारी जनता तक

लखनऊ। बुन्देलखंड में 12 अक्टूबर से शुरू हो रही आम आदमी पार्टी की तीसरे चरण की जन अधिकार पदयात्रा के माध्यम से सैंकड़ों कार्यकर्त्ता राफेल घोटाले को जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। यह जानकारी आप के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद Sanjay Singh संजय सिंह ने दी।

Sanjay Singh : बुन्देलखंड में जनअधिकार पदयात्रा

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में राफेल घोटाला इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है, देश की सुरक्षा के नाम पर घोटाला करने वाले फर्जी राष्ट्रभक्तों को कतई बक्शा नहीं जायेगा। पदयात्रा के माध्यम से मोदी सरकार की कथनी और करनी की असलियत को जनता के सामने लाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया था तब आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के विरोध में मैदान में उतरी थी। भाजपा भ्रष्टाचार के मामले में उससे भी आगे निकल गई। मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने परममित्र अनिल अंबानी को बड़े स्तर पर लाभ पहुँचाने के लिए राफेल में 36 हजार करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला कराया है। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि 540 करोड़ का लड़ाकू विमान 1670 करोड़ में क्यों खरीदा।

संजय सिंह ने कहा कि फर्जी राष्ट्रभक्तों ने अपने मित्र को लाभ पहुँचाने के लिए देश की सुरक्षा से समझौता कर लिया है। देश इनको कभी मांफ नहीं करेगा। कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं एक ने बोफोर्स घोटाला तो दूसरे ने राफेल घोटाला कर देश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है। राफेल घोटाले को सबसे पहले सांसद संजय सिंह ने ही जनता के सामने उजागर किया था जिसके एवज में लाभ पाने वाली कंपनी ने बौखलाकर उनके ऊपर पांच हजार करोड़ का मानहानि का मुकद्दमा भी कर दिया था।

बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग

प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने आन्दोलन करने की घोषणा कर दी है। प्रदेश का समुचित विकास और मजबूत कानून व्यवस्था को बनाने के लिए यूपी को चार राज्यों में बांटा जाना आवश्यक है। पूर्व में भी राजनीतिक दलों द्वारा यूपी को छोटे राज्यों में बांटने की मांग की गई है और वर्तमान में ये मांग जनता के लिए आवश्यक हो गई है।

उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर पार्टी के कार्यकर्त्ता अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और इसके बाद 12 अक्टूबर से बुन्देलखंड में जनअधिकार पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...