Breaking News

काकोरी : आम को लेकर विवाद, तीन घायल

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में आम की फसल तोड़ने को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर बांके से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी काकोरी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की पड़ताल की जा रही है।

काकोरी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में

जानकारी के मुताबिक, काकोरी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में रामचंद्र अपने परिवार के साथ रहता है। उसने आम की फसल खरीदी हुई थी। आरोप है कि आम की फसल को गांव के ही रहने वाले संजय और विजय ने जबरन तोड़ा। इसके विरोध में उसने जब फसल तोड़ने का विरोध किया तो संजय और विजय ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके ऊपर बांके से जानलेवा हमला कर दिया। घटनास्थल पर बचाने गए उसका पुत्र और एक अन्य युवक को भी हमला कर दिया।

इस घटना में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। वही अभय पुत्र शिवमंगल और रामचंद्र का बेटा अनिल भी घायल हुआ है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया। इस संबंध में घायल रामचंद्र की पत्नी विमला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु.अ.सं.-395/18 धारा-324/308/504/506/323 भादवि पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...