Breaking News

Youth congress : विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

लखनऊ। यूथ कांग्रेस Youth congress द्वारा राजधानी स्थित गांधी भवन में ‘भारत बचाओ जन आंदोलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गांधी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुुुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने विधानभवन का घेराव करने की कोशिश की। जिसपर पुलिस ने सभी को शहीद स्मारक पर रोक कर जमकर लाठियां भांजी।लाठीचार्ज की इस घटना में दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Lathicharge

गांधी भवन में कार्यक्रम थी परमीशन

जिला प्रशासन की माने तो यूथ कांग्रेस द्वारा गांधी भवन में ही कार्यक्रम करने की परमीशन ली गयी थी।लेकिन जब सभी एकत्र होकर विधानसभा की तरफ जाने लगे तो उन्हें मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद रोके जाने से नाराज कांग्रेसियों ने पुलिस से झड़प के साथ ही पथराव करना शुरू कर दिया,जिसमे कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुुए हैं।जिसके बाद पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज करना पड़ा।

Mla Ajay kumar

कई कांग्रेसी गम्भीर घायल

लाठीचार्ज की इस घटना में कुशीनगर के तमकुहीराज से कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू समेत कई नेेता व कार्यकर्ता गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यूपी सरकार पर पुलिस का मनमाना दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

सरकार का दमनकारी रवैया

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मिलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं।किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है,ना तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है और ना ही भ्रष्टाचार रुकने का नाम ले रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता सरकार के इस दमनकारी रवैये से डरने वाला नही है। जल्द ही इस मुद्दे पर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

अपराधकाल का माहौल

लाठीचार्ज कु घटना के बाद प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हाल लेने बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा देश-प्रदेश अपराधकाल से  जूझ रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

एल्विश का चौंकाने वाला कबूलनामा, बोला-हां मैं पार्टियों में सांपों और उनके जहर की करता था सप्लाई

नोएडा: बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत ...