Breaking News

एलडीए क्षेत्र के व्यापारी आदर्श व्यापार मंडल में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की एलडीए इकाई का गठन हुआ। अध्यक्ष पद पर अनुराग सिंह, महामंत्री पद पर लक्ष्मण वर्मा, शिवभगवान, अशोक चौधरी, मनमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सूरज पांडे चुने गए। नई कार्यकारिणी का नव वर्ष में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। 20 दिसंबर, बुधवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले एलडीए परिक्षेत्र (आशियाना, पकरी पुल ,बरगांवा, पावर हाउस चौराहा, कानपुर रोड) के व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट हुए। कैंट प्रभारी एवं लखनऊ उपाध्यक्ष मोहित कपूर की उपस्थिति में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया तथा उत्तर प्रदेश प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एलडीए इकाई का गठन हुआ। नवगठित कार्यकारणी को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्वीकृति देते हुए कमेटी की घोषणा की। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एलडीए इकाई में अध्यक्ष पद पर अनुराग सिंह, महामंत्री पद पर लक्ष्मण वर्मा, शिव भगवान सिंह, अशोक चौधरी एवं मनमोहन सिंह चुने गए। इसके साथ कोषाध्यक्ष पद पर सूरज पांडे उपाध्यक्ष के रूप में सैयद हाशमी, अभिषेक श्रीवास्तव रिक्की मधोक, विवेक सक्सेना( गोपाल बाबा), प्रणव आर्य, कुलदीप मिश्रा, सर्वेंद्र सिंह एवं मंत्री पद पर वैभव श्रीवास्तव, समीर श्रीवास्तव, शिशिर मदान, कमल बाजपेई, राहुल प्रजापति तथा मंत्री के रूप में मिलिंद सिंह चुने गए। लखनऊ उपाध्यक्ष मोहित कपूर ने बताया शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यालय के संगठन में शामिल करते हुए सभी का स्वागत किया तथा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, वरिष्ठ महामंत्री दीपक लांबा, नगर उपाध्यक्ष मोहित कपूर, ट्रांसगोमती उपाध्यक्ष राजाराम रावत और उमेश सनवाल मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...