Breaking News

लोक अदालत का आयोजन 8 अप्रैल को

बहराइच. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश श्रीमती प्रेम कला सिंह के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर बहराइच में आगामी 08 अप्रैल 2017 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सी.डि.) ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, वैवाहिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद, सेवानिवृतिक लाभों से सम्बन्धित विवाद, अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) तथा प्रीलिटिगेशन धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम,अन्य आपराधिक शमनीय वाद व अन्य सिविल वादों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा। प्राधिकरण सचिव ने वादकारियों से इस आयोजन का अधिक से अधिक लाभ उठाये जाने की अपील भी की है।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...