Breaking News

लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पत्रकारों में भरा नया जोश

SRGI के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने किया पत्रकारों को सम्मानित

लखनऊ। नैमिषारण्य यात्रा से धर्म, अध्यात्म, पर्यटन, सम्मान, स्वादिष्ट भोजन और अनंत आंनद अनुभूति हुई। मानव जीवन में तीर्थाटन हमेशा आनन्द और ज्ञानार्जन का अद्भुत संगम होता है। समाजिक, आध्यात्मिक, धार्मिक सहित अन्य क्षेत्रों की विशिष्ट विभूतियों से साक्षात्कार कर सानिध्य, मार्गदर्शन, बौद्धिक, पाथेय और स्नेहाशीष प्राप्त करना किसी बोनस से कम नहीं होता। राजधानी से पत्रकारों के परिवारीजनों के साथ सकुशल नैमिषारण्य यात्रा ने इतिहास गढ़ने का काम किया। लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलजेए) की ओर से सोमवार सुबह 7 बजे शुरू हुई यात्रा 8 बजे रात्रि में पूर्ण हुई। सभी यात्री 3 बसों और आधा दर्जन कारों के साथ सुबह हजरतगंज से बक्शी तालाब के लिए रवाना हुए। बक्शी तालाब में एसआर ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने सभी यात्रियों माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पवन सिंह की ओर से कॉलेज परिसर में ही स्वादिष्ट नाश्ते का यात्रियों ने आनन्द लिया। इस पड़ाव पर मिलीं सुविधाओं के लिए एलजेए उपाध्यक्ष अनुपम सिंह चौहान का योगदान भी सराहनीय रहा।
यात्रा का दूसरा पड़ाव सीतापुर के सिधौली में रहा। यहां एलजेए कार्यकारिणी सदस्य अनूप मिश्र जी की अगुवाई में तहसील इकाई की ओर से संरक्षक मंडल सहित सभी यात्रियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। तहसील अध्यक्ष शरद मिश्र की अगुवाई में पत्रकार मित्रों ने स्वादिष्ट भोजन, जलपान और सम्मान की व्यवस्था की।

यात्रा का तीसरा पड़ाव नैमिषारण्य स्थित आनन्द आश्रम रहा। जहां विवेक दीक्षित, राहुल द्विवेदी की अगुवाई में स्थानीय आयोजन समिति ने सराहनीय सेवा, सत्कार, प्रसाद, स्मृति में पुस्तक, पटका आदि की उत्तम व्यवस्था की।
इस दौरान सभी यात्रियों ने पवित्र चक्र तीर्थ में स्नानध्मार्जन किया। मां ललिता देवी, शक्ति धाम काली पीठ, देवपुरी, नारदानन्द आश्रम, हनुमान गढ़ी, राजघाट सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन आशीर्वाद लिया। शायम को आनन्द आश्रम में सामाजिक समरसता भोज में केले के पत्ते पर प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान चक्र के प्रधान पुजारी श्री राजनारायण पांडेय, तीर्थ पुरोहित बिहारी लाल दीक्षित और स्वामी वीरेंद्राचार्य जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। यात्रा शाम 6 बजे नैमिष से वापस लखनऊ रवाना हुई। रात 8 बजे लखनऊ पहुंचने पर सभी यात्रियों को रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई।

एसआर कॉलेज में पत्रकारों का भव्य सम्मान: यात्रा के बक्शी तालाब पहुंचने पर कॉलेज समूह के चेयरमैन श्री पवन सिंह चैहान ने माल्यार्पण किया। एलजेए उपाध्यक्ष अनुपम चैहान का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। मौके पर यात्रियों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का नाश्ता करवाया गया। विवेकानंद केंद्र संगठन के अखिल भारतीय अधिकारी किशोर जी, संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख राजेंद्र सक्सेना, संरक्षक द्वै प्रमोद गोस्वामी व अजय कुमार, उपजा अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री और एलजेए अध्यक्ष भारत सिंह की उपस्थिति में पवन सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर 250 की संख्या में पत्रकारों और उनके परिवारीजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सत्यम शर्मा ने भारत माता गीत का सस्वर पाठ कर पूजन करवाया। चेयरमैन की ओर से यात्रियों के सहयोग के लिए दो बसों भी उपलब्ध करवाई गईं।

परिवार सहित मिला सम्मान:यात्रा का दूसरा पड़ाव सीतापुर के सिधौली बसअड्डे पर रहा। यहां पर एलजीए कार्यपरिषद सदस्य श्री अनूप मिश्र की अगुवाई में तहसील इकाई ने सभी यात्रियों का शानदार स्वागत किया। इस दौरान यात्रियों को सिधौली की मशहूर चाय, छोला पूड़ी और मिष्ठान दिया गया। इस दौरान अनुराग आग्नेय और मोहम्मद इकराम के संरक्षकत्व और शरद मिश्रा की अध्यक्षता में महामंत्री  मिथलेश बाजपेई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष द्वै अंशू तिवारी और संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी, संगठन मंत्री संतोष दीक्षित, प्रवक्ता ज्ञानेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी द्वै रामसागर और आसिफ मुसीर, संयुक्त मंत्री इमरान मंसूरी, लेखापरीक्षक पंकज सिंह और कार्यपरिषद सदस्यों श्री हरिओम शुक्ल और श्री रजत त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।

आस्था, आध्यात्म पर्यटन व ज्ञानार्जन की त्रिवेणी रू यात्रा का तीसरा पड़ाव नैमिष स्थित श्री आनन्द आश्रम रहा। यहां संचालक स्वामी वीरेंद्राचार्य जी का स्नेहाशीष प्राप्त हुआ। आश्रम से सभी यात्री पवित्र चक्र तीर्थ में स्नानध्मार्जन और पूजन करने पहुंचे। यहां पर प्रधान पुजारी राजनारायण पांडेय और पुरोहित श्री बिहारीलाल दीक्षित ने सभी यात्रियों को संकल्प कराया। आयोजन समिति की ओर से विवेक दीक्षित ने संरक्षक द्वै प्रमोद गोस्वामी, अजय कुमार, उपजा अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, डॉ हरीराम त्रिपाठी, श्री भारत सिंह और श्री अरुण कुमार सिंह सहित सभी यात्रियों को पटका पहनाकर स्वागत किया। मौके पर प्रधान पुजारी और पुरोहित की ओर से नैमिष महिमा का बखान किया गया।

मां ललिता सहित कई मंदिरों में विशेष पूजन:चक्रतीर्थ से सभी तीर्थयात्री मां ललिता देवी के दर्शन करने पहुंचे। सभी ने दर्शन, पूजन, हवन के साथ प्रसाद चढ़ाया। उसके बाद सभी शक्तिधाम कालीपीठ में दर्शन करने पहुंचे। ततपश्चात सभी यात्री नारदानन्द आश्रम स्थित देवपुरी, ब्रह्मचर्याश्रम, वानप्रस्थ होते हुए हनुमान गढ़ी पहुंचे। वहां से गोमती तट स्थित श्रीराजघाट पर सभी ने सामूहिक फोटो खिंचवाए। इसके बाद सभी यात्री वापस आनन्द आश्रम पहुंचे।

केले के पत्ते पर आश्रम में सामूहिक भोजः आनन्द आश्रम में सभी यात्रियों न जमीन पर बैठ केले के पत्तों पर सामूहिक समरसता भोज किया। इस दौरान स्थानीय आयोजन समिति की ओर से पूरी व्यवस्था की गई। संयोजक श्री विवेक दीक्षित की अगुवाई में अमर उजाला के प्रकाश चंद्र पांडेय, दैनिक जागरण के पुरुषोत्तम शर्मा, नवभारत टाइम्स के नागेश पांडेय,पायनियर के सुनीत पांडेय, हिंदुस्तान के पीएन शुक्ल तथा आशीष शास्त्री, राष्ट्रीय सहारा के रौनक तिवारी, दैनिक भाष्कर के शैलेंद्र द्विवेदी, के न्यूज के जितेंद्र सैनी, एएनआई के जगमोहन मिश्र, स्वतंत्र भारत के राकेश दीक्षित और वॉयस ऑफ लखनऊ के ललित यादव का विशेष सहयोग रहा।

यात्रा को लेकर की गई थीं पुख्ता तैयारियां: नैमिष यात्रा को लेकर लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से यात्रा को लेकर करीब एक महीने से तैयारियां चल रही थी। भारत सिंह की अगुवाई में डॉ नवीन सक्सेना के संयोजन में आयोजन समिति बनाई गई थी। समिति की ओर से कई दौर की बैठकें और योजनाओं पर चर्चा की गई। समिति में अध्यक्ष भारत सिंह,अनुपम चौहान,अश्वनी जायसवाल, आशीष मौर्य,आशीष राजपूत,धनन्जय सिंह,पल्लव शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय,संदीप वर्मा,अमित, राजेश,पद्माकर पांडेय, एसवी सिंह,आरबी सिंह,अनूप मिश्र,इंद्रसेन और अतुल मोहन सिंह के साथ ही कई अन्य पत्रकारों की भूमिका अहम रही।

About Samar Saleel

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...