Breaking News

Manjinder Singh : के0रि0पु0ब0 के जवान ने खुद को मारी गोली

लखनऊ। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के लखनऊ ग्रुप केन्द्र में तैनात जवान Manjinder Singh मनजिंदर सिंह (32) ने आज सुबह खुद को गोली मार ली। कैंप में फायरिंग की आवाज सुनकर कर्मचारी भागकर मौके पर पहुंचे तो मनजिंदर लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। जवानों ने घायल साथी को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची सरोजनीनगर पुलिस का कहना है कि मनजिंदर ने साथी जवान की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। जबकि घटना के वक्त उसकी राइफल भी पास में ही रखी थी।

Manjinder Singh : वॉशरमैन के पद पर तैनात था सिपाही

एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मनजिंदर सिंह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था। वह सरोजनीनगर स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में सिपाही (वॉशरमैन) के पद पर तैनात था। शुक्रवार सुबह मनजिंदर ने सेंटर में ही तैनात गार्ड विजय कुमार लांबा की सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे साथी उसे परिसर में स्थित विभागीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमाण्डर लाल प्रताप सिंह ने बताया कि वॉशरमैन मनजिंदर सिंह यूनिट नंबर 224 की बैरक नंबर तीन में रहता था। उसने कनपटी में पिस्टल सटाकर गोली मारी है। पुलिस को गार्ड रूम से पिस्टल का खोखा मिला है जबकि मैगजीन में चार जिंदा कारतूस और एक कारतूस रायफल के चेंबर में फंसा मिला। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ले ली है।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...