Breaking News

मथुरा: नाबालिग से आठ लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। धर्म की नगरी मथुरा के गोवर्धन में एक ऐसी वारदात को अन्जाम दिया गया जिसने एक बार फिर एक नाबालिग की इज्जत को शर्मसार किया हैं।

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र का है मामला

मामला मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र का है जहाँ आठ लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। आठ लोगों ने पहले तो नाबालिग का अपहरण कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जिसके बाद नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल हैं,इस घटना से दुखी परिजनों ने थाने में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया हैं।
बता दें कि थाना गोवर्धन में पीड़िता के भाई ने जिन 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया उनमें नगला खारी फौंडर थाना मगोर्रा का निवासी कलुआ भी शामिल हैं अपराधियों के खिलाफ पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी हैं। गौरतलब हैं कि इससे पहले सरकार ने पोस्को एक्ट में मौत की सजा का प्रावधान करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें:- आगरा: शादी रचाने जा रहा फर्जी आईएएस गिरफ्तार

About Samar Saleel

Check Also

बरसाना से लेकर नंदगांव तक वाहनों की लंबी कतार…जाम हुई सड़कें; चरमराई यातायात व्यवस्था

बरसाना-नंदगांव में रंगोत्सव के चलते लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंच रहे हैं। इसके चलते मथुरा शहर ...