Breaking News

Organization में महिलाओं की भागीदारी को लेकर आरएलडी महिला प्रकोष्ठ की हुई बैठक

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ की बैठक हुयी जिसमें Organization संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के प्रयास में तेजी लाने और बूथ स्तर तक संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गयी।

Organization में बैठक की अध्यक्षता

संगठन Organization में बैठक की अध्यक्षता करते हुये महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्णा जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक जिले में महिला जिला व नगर अध्यक्षों को कार्यकारिणी गठन हेतु दिसम्बर माह तक का समय सुनिष्चित किया गया। जनवरी माह में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जिला व नगर संगठनों की समीक्षा की जायेगी।

महिला प्रकोष्ठ की बैठक को राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने सम्बोधित करते हुये कहा कि महिला हितों के लिए हर आन्दोलन में पूरा सहयोग किया जायेगा। महिलाएं दल की नीतियों कार्यक्रमों को घर घर पहुचाएं व सरकार की महिला विरोधी नीतियों से उन्हें अवगत करायें।

मध्य जोन अध्यक्ष शमीम बानों ने कहा कि प्रदेश सरकार की भूमिका महिलाओं के हित में नहीं है। इसके लिए आन्दोलन छेडना होगा।

कासगंज से मीरा भारती ने भी ब्लाक में महिला संगठन को मजबूत ढंग से तैयार करने की बात कही। रेखा रानी ने अपने सम्बोधन के कहा कि इस समय वर्तमान सरकार में महिलाओं की समस्या बढने की बात कही। रानी देवी ने वर्तमान सरकार में बढी हुयी मंहगाई की चर्चा की जिसमें रसोई गैस की बढ़ी हुई दरों से गृहस्थी पर व्यय का बोझ बढा है।
इस अवसर पर रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, निशा, चन्द्रकांत अवस्थी आदि लोग मौजूद थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...