Breaking News

Sandeep Sharma : महानगर पर्यावरण प्रमुख की गोली मारकर हत्या

फिरोजाबाद। मंगलवार रात को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र दयाल नगर  गली नंबर दो निवासी 34 वर्षीय Sandeep Sharma संदीप शर्मा पुत्र हरीश चंद्र अपने घर से खाना खाकर गली के बाहर टहल रहे थे कि तभी सफेद बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से संदीप लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Sandeep Sharma : हत्या के बाद लोगों में आक्रोश

सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व सीओ सिटी डॉ.अरुण कुमार सिंह कई थानों का फोर्स ही मौके पर पहुंच गया। भाजपा और हिन्दूवादी संगठनों के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं इनकी हत्या के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है। पुलिस हत्या के कारण ख्रोजने में जुट गई है।थाना उत्तर के दयालनगर निवासी संदीप शर्मा जी (32) पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर पर्यावरण प्रमुख थे।

मो० फरमान

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...