Breaking News

मंत्री Mohsin Raza लेकर आएंगे अटल जी का अस्थि कलश

कानपुर। योगी सरकार के मंत्री Mohsin Raza मोहसिन रजा अटल जी का अस्थि कलश लेकर शुक्रवार की सुबह कानपुर पहुंचेंगे। मंत्री रजा के साथ पांच नेता मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री सतीश महाना मंत्री सत्यदेव पचौरी बिठूर स्थित ब्रम्हवर्त घाट में विधि-विधान से अस्थियों को प्रवाहित करेंगे। नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि अटल जी का अस्थि कमल पूरे शहर में घूमेंगे। रथ पर आगे पांचों नेता के साथ संगठन के पदाधिकारी बैठेंगे, वहीं पीछे चार व दो पहिया वाहनों का काफिला उनके पीछे-पीछे चलेगा।
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां लेकर ग्रहमंत्री राजनाथ 23 को लखनऊ आएंगे और यहीं से प्रदेश की सभी नदियों में उन्हें प्रवाहित किया जाएगा।

योगी सरकार के मंत्री Mohsin Raza

योगी सरकार के मंत्री Mohsin Raza मोहसिन रजा अटल जी का अस्थि कलश लेकर कानपुर आएंगे। उनका स्वागत नगर अध्यक्ष के अलावा मंत्री, सांसद, विधायक व सगंठन के कार्यकर्ता करेंगे। नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि जाजमऊ से हरजिंदर नगर चौराहा से अस्थि कलश यात्रा शुरू होगी जो लाल बंगला, पंडित उपवन चौराहा, नरोना चौराहा, फूलबाग, बड़ा चौराहा, परेड, चुन्नीगंज, बकरमंडी, मोती झील(मधुराज नर्सिंग होम), हैलट गोल चौराहा, रावतपुर स्टेशन तिराहा के सामने से कंपनी बाग (अंबेडकर चौराहा) से विष्णुपुरी कॉलोनी होते हुए गंगा बैराज स्थित बाईपास से बिठूर के ब्रह्मावर्त गंगा तट पर विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ,गगा में विसर्जन किया जाएगा।

अतुल मोहन
अतुल मोहन

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी का रोड शो शुरू, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, कड़े सुरक्षा इंतजाम

 मेरठ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मेरठ शहर में रोड शो आयोजित किया जा रहा ...