Breaking News

Mann ki baat : आज की नारी शक्ति सशक्त एवं आत्मर्निभर – मोदी

नई दिल्ली। आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ Mann ki baat कार्यक्रम में देश एवं समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि एकमात्र नारी शक्ति ही है जो परिवार,समाज और देश को एकता के सूत्र में बंधे रखने का काम करती है। उन्होंने कहा नारी समाज हम सभी के लिये प्रेरणा की स्रोत हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है,यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।आज नारी शक्ति सशक्त एवं आत्मर्निभर बन रही हैं।

आत्म सुधार भारतीय परम्परा

  • आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ बात है ऐसी कि हस्ती मिटती नहीं हमारी’।
  • वो बात क्या है?? वो बात है-लचीलापन,बदलाव….जो काल-बाह्य है उसे छोड़ना,जो आवश्यक है उसका सुधार स्वीकार करना।
  • उन्होंने कहा कि हमारे समाज की विशेषता है–आत्मसुधार करने का निरंतर प्रयास।
  • आत्म सुधार भारतीय परम्परा है जो हमें विरासत में मिली है।
  • पीएम ने कहा किसी भी जीवन-समाज की पहचान होती है उसका आत्म सुधार।
  • सामाजिक कुरीतियों के ख़िलाफ सदियों से हमारे देश में व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर लगातार प्रयास होते रहे हैं।

बाल-विवाह जैसी कुरीतियों से लड़ने का संकल्प

  • कुछ दिन पहले बिहार ने एक रोचक पहल की गयी।
  • राज्य में सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए 13 हज़ार से अधिक किलोमीटर की विश्व की सबसे लम्बी मानव-श्रृंखला बनाई गयी।
  • इस अभियान के द्वारा लोगों को बाल-विवाह और दहेज़-प्रथा जैसी बुराइयों के खिलाफ़ जागरूक किया गया।
  • दहेज़ और बाल-विवाह जैसी कुरीतियों से पूरे राज्य ने लड़ने का संकल्प लिया।

ख़त्म करने की प्रतिज्ञा

प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के सभी लोगों को विकास का लाभ मिले इसके लिए ज़रुरी है कि हमारा समाज कुरीतियों से मुक्त हो।
उन्होंने कहा आइये हम सब मिलकर ऐसी कुरीतियों को समाज से ख़त्म करने की प्रतिज्ञा लें।

About Samar Saleel

Check Also

उद्धव ठाकरे का कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गुट से हाथ मिलाना है उनका आत्मघाती कदम- डॉ दिनेश शर्मा

• पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के कारण भाजपा कार्यकर्ता कहा जाता है सुपर वारियर ...