Breaking News

MP Congress: मीनाक्षी नटराजन समर्थकों ने सौंपा इस्तीफा

MP Congress की नव गठित कमेटी में अचानक इस्तीफे का दौर शुरू होने से पार्टी में भगदड़ मच गई है। चुनावी बिगुल फूंकने के लिए 6 जून को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर आ रहे हैं। लेकिन उनके दौरे के पहले समूचे मालवा की कांग्रेस पार्टी में बवाल मच गया है। पूर्व कांग्रेस सांसद मीनाक्षी नटराजन के समर्थकों ने नीमच, मंदसौर और रतलाम में बड़े पैमाने पर पार्टी पदों से इस्तीफों का दौर शुरू हो गया।

MP Congress, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बनाया गया सदस्य

कांग्रेस पार्टी की ओर से हाल ही में समन्वय समिति में कांग्रेस से निष्कासित रहे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गौतम को सदस्य बनाया गया है। जिसके चलते पूर्व सांसद और राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली मीनाक्षी नटराजन के समर्थकों ने नीमच, मंदसौर और रतलाम में इस्तीफा दे दिया है।

  • जिससे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पर संकट के बाद गहराते जा रहे हैं।

कांग्रेस अपनी बातों पर नहीं करती अमल

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा सौंपने वालों ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी ही बातों से मुकर कर निष्काषित किये गये लोगों को पार्टी में शामिल कर रही है। जिसके बाद पार्टी के सदस्यों ने इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए विरोध जताया। जिला कांग्रेस मंदसौर के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नटराजन के खास महेंद्र गुर्जर ने कहा कि राजेंद्र सिंह गौतम 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

  • जिस पर उन्हें 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्काषित किया गया था।
  • निष्कासन अवधि पूरी होने से पहले ही उन्हें समन्वय समिति का मेंबर बना दिया गया।

कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों के नाम

इसके अलावा नीमच में मीनाक्षी नटराजन समर्थक जिला कांग्रेस कमेटी जिला नीमच के उपाध्यक्ष प्रभुचंदेल, तरुण बाहेती सचिव, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस, दिनेश बैरागी ब्लाक कांग्रेस महामंत्री जावेद, संजय तिवारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सिंगोली, सत्यनारायण पाटीदार पूर्व जनपद अध्यक्ष जावेद, रमेश राजोरा जिला संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नीमच ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

  • इसके साथ रतलाम में नटराजन समर्थक पीपीपी सचिव युसूफ कडपा ने भी अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

About Samar Saleel

Check Also

सुप्रीम कोर्ट ने रेल दुर्घटनाओं को कम करने में सक्रियता के लिए भारतीय रेलवे की सराहना की

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे द्वारा रेल दुर्घटनाओं को कम करने के लिए किए गए सक्रिय ...