Breaking News

National festival : हषोर्ल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज 69वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व National festival हषोर्ल्लास तथा पारम्परिक ढंग से मनाया गया। लखनऊ में विधान भवन के सामने राज्यपाल राम नाईक ने तिरंगा फहराया। परेड की सलामी ली और झांकियों का अवलोकन किया।

आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम से National festival में

National festival में स्कूली बच्चों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम किये। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के बच्चों की परेड ने लोगों का मन मोह लिया।

  • राज्य की पुलिस और पीएसी जवानों की परेड ने प्रदेशवासियों के मन में सुरक्षा की भावना पैदा की।
  • कदमताल करते हुए बढ़ रहे जवानों का स्वागत लोगों ने तालियां बजाकर की।
  • ब्वायज एंग्लो, अमीनाबाद इण्टर कालेज, सीएमएस, लखनऊ पब्लिक और,
  • सेंट जोजेफ स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
  • सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन कर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिये जनता को आश्वस्त रहने का संदेश दिया।
  • राज्यपाल राम नाईक ने सैनिकों की सलामी ली।
  • सलामी लेते समय उनके चेहरे पर जोशोखरोश देखा गया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा समेत कई मंत्री मौजूद थे।
  • सुबह से ही सड़कों पर लोगों का उल्लास देखते ही बन रहा था।
  • तिरंगे गुब्बारे और झंडो की बिक्री बढ़ गयी।
  • विधान भवन के सामने से दस से अधिक झांकियां निकलीं।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान की झांकी की लोगों ने सराहना की।
  • सूचना विभाग की झांकी भी सराही गयी।
  • काशी विश्वनाथ मंदिर और कुम्भ मेले पर बनायी गयी झांकी ने लोगों का मन मोह लिया।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...