Breaking News

पयागपुर व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह 

बहराइच. जनपद के पयागपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले संगठन की प्रथम वर्षगांठ एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसके तत्पश्चात दुर्गा पूजा मैदान में एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में तहसीलदार पयागपुर शिव ध्यान पांडेय, क्षेत्राधिकारी रिसिया सुरेंद्र कुमार यादव व थाना अध्यक्ष पयागपुर सूरज प्रसाद, युवा भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कवि सम्मेलन में क्षेत्रीय कवियों में श्री अतुल अवस्थी अतुल केशवराम तिवारी, राम तेज शास्त्री, प्रदीप पांडेय, विनय शुक्ला, विनय मिश्र, मधुसूदन, चंदन त्रिपाठी दी ने अपनी काव्य रचनायें उपस्तिथ जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत की। पयागपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम जी मिश्रा ने सभी आगंतुकों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया। साथ उन्होंने उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं के प्रति आभार भी प्रकट किया। इस दौरान बाजार के समस्त व्यापारी बंधु व संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय रुप से उपस्थित रहें।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...