Breaking News

Ashok Yadav : पूर्व मंत्री ने की प्रेस वार्ता

फ़िरोज़ाबाद। पूर्व मंत्री Ashok Yadav अशोक यादव ने अपने आवास पर आयोजित वार्ता के दौरान मीडिया को बताया आज वे पीड़ित के परिजनों से मिलने सिरसागंज के गांव पैंगू गढ़ी गये थे।

Ashok Yadav : राजनीति से ज्यादा, पीड़ित के परिजनों की मदद की आवश्यकता

पूर्व मंत्री Ashok Yadav अशोक यादव ने अपने आवास पर आयोजित वार्ता के दौरान बताया कि,”जब वे पीड़ित के परिजनों से मिलने गए तो वहां मृतक के छोटे छोटे बच्चों को देखकर वाकई पता चला कि आज पीड़ित के परिजनों को किसी राजनीति की नही बल्कि मदद की जरूरत है। आवश्यकता इस बात की है कि पीड़ित की मदद कैसे की जाये, सरकार के भरोसे नही बल्कि अपने स्तर से क्या कर सकते हैं, यह भी हम सबको सोचना है।”

मीडिया द्वारा मृतक श्यामवीर के शव को पांच दिन तक जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम ग्रह में रखने के सन्दर्भ में पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा की ‘इस बारे में परिजनों ने कुछ नही बताया, पर ये सच है उन्हें मदद की आवश्यकता है।’

उन्होंने आगे कहा,”यादव समाज कमजोर नही है कई मुख्यमंत्री दिए हैं। ऐसे में उनका नाम नही लेंगे लेकिन उन लोगो को संदेश है जो पहले लड़ाई लड़ते हैं फिर कोर्ट में रोते हैं।”

उन्होंने कहा की, “समाज के प्रति किसी तरह का कमजोर संदेश देना बिल्कुल गलत है। वे पीड़ित की मदद को आगे मंथन कर कदम उठाएंगे। इस घटना को जातीय हिंसा के तौर पर लेकर राजनीतिक बढ़ावा न दिया जाए।” वार्ता के दौरान उनकी पत्नी नीलम यादव भी उनके साथ मौजूद रहीं।

मो० फरमान

About Samar Saleel

Check Also

स्टार्टअप महाकुंभ में एकेटीयू के स्टार्टअप को मिल रही सराहना

• दिल्ली में 18 से 20 मार्च तक स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के ...