Breaking News

Cabinet Minister के घर पर टमाटर फेंक कर किया धरना-प्रदर्शन

लखनऊ। महिला के यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगते हुए Cabinet Minister कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के गौतमपल्ली स्थित सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया। मऊ में जब सुनवाई नहीं हुई तो आक्रोशित प्रदर्शनकारियों कैबिनेट मंत्री के आवास पर टमाटर फेंक कर विरोध जताया। टमाटर फेंके जाने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रदर्शनकारी आरोपी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

Cabinet Minister दारा सिंह चौहान के सरकारी आवास पर

Cabinet Minister दारा सिंह चैहान के सरकारी आवास के बाहर घर प्रदर्शन कर रही मऊ जिला की बलात्कार पीड़िता की मां और लोगों ने प्रदर्शन किया। मंत्री दारा सिंह के घर पर सभी प्रदर्शनकारियों ने टमाटर फेंके। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में कई प्रकार के स्लोगन लिखी तख्तियां भी लिए थे। पीड़ित परिवार के लोग कैबिनेट मंत्री पर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई रुकवाने का आरोप लगा रहे थे। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई ना किये जाने से नाराज होकर पीड़ित परिवार अपने समर्थकों के साथ लखनऊ आया था। गौरतलब है कि इससे पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आवास पर भी अंडे और टमाटर फेंके जा चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने कई सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

अकेले होने का फायदा उठाकर गांव के ही ग्राम प्रधान

जनपद मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ितों ने बताया कि वह अपने घर का जिम्मेदार व्यक्ति होने के कारण मुम्बई में मजदूरी करके परिवार काभरण पोषण करता है। पीड़ित के घर में पत्नी व 5 बच्चे हैं। पीड़ित की पत्नी को अकेले होने का फायदा उठाकर गांव के ही ग्राम प्रधान देवेन्द्र मल्ल पुत्र रामचन्द्र मल्ल द्वारा पत्नी के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए कुछ माह पूर्व बलात्कार किया। लोक लाज के डर से पत्नी ने उक्त बलात्कार की घटना को उसे नहीं बताया। बलात्कारी देवेन्द्र मल्ल बलात्कार की घटना के बाद पत्नी को ब्लैकमेल कर कई बार बलात्कार किया।आरोप है कि घटना गत 20 अप्रैल की रात ग्राम प्रधान देवेन्द्र मल्ल पीड़ित परिवार के घर का दरवाजा खटखटाकर उज्जवला गैस कनेक्शन का फार्म भरवाने के बहाने घर में घुस आया। इस दौरान ग्राम प्रधान ने उसकी पत्नी के साथ मुह काला किया।

 

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...