Breaking News

भाजपा से ऊब चुकी है जनता : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनावों की घोषणा से जनता में नया उत्साह है। भाजपा की वादाखिलाफी और फरेबी राजनीति से ऊबी जनता अब किसानों की बदहाली, नौजवानों की बेरोजगारी और कारोबारियों की बर्बादी के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब देगी। बहुत हुआ भावनाओं से खिलवाड़। सत्ता पक्ष को हवाई बातों के आसमान से उतर कर कड़वी जमीनी सच्चाई का सामना करना ही होगा।

जनता और किसानों के लिए

श्री यादव ने आज कार्यकर्ताओं से वार्ताक्रम में कहा कि लोकतंत्र का पहला नियम बदलाव है। लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए हमें उम्मीद और एकता के लिए मतदान करना है। हम संकल्प लेते है कि गरीब जनता और किसानों के लिए काम करेंगे। साथ ही नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं को सशक्त बनाएंगे।

समाजवादी पार्टी अपने काम के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी जबकि भाजपा की हालत पतली हैं। इसीलिए कागजी हमला करके भाजपा समझती है कि वह युद्ध के मैदान में है।
श्री अखिलेश ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में 15-15 वर्षों तक राज करने के बाद भी उतने काम नहीं हो सके जितना समाजवादी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए हैं। झूठ, फरेब, छल, धोखा और विश्वासघात ये कोई काम नहीं है जिस पर भाजपा ने अपना एकाधिकार बना रखा है। सच्चाई तो यह है कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भाजपा ने कुछ नहीं किया है। जो जनहित की योजनाएं समाजवादी सरकार ने चलाई थीं भाजपा उनको ही अपना नाम देकर चला रही है। खाद निकाल कर किसान की बोरी से लूट कर भाजपा सरकार किसानों को कर्जमाफी का धोखा दे रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...