Breaking News

पूरी सदी महिलाओं की सफलता की गवाह है: अजयदीप सिंह

बहराइच. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित शहरी गरीब महिलाओं की भागीदारी जागरूकता शिविर को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने महिलाओं का आह्वाहन किया कि दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ें। श्री सिंह ने कहा कि यह पूरी सदी महिलाओं की सफलता की गवाह है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है साथ ही अभी भी बहुत कुछ करने की ज़रूरत है। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने महिलाओं को सुझाव दिया कि एक समूह के रूप में आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आज सरकार की ओर से तमाम ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही है जिसमें महिलाओं द्वारा गठित किये गये समूूहों को प्रत्येक स्तर पर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज में जब भी महिलाओं की बात की जाती है तो उसका तात्पर्य यह होता है पूरे संसार की आधी आबादी की बात हो रही है। ऐसे में महिलाओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह स्वयं भी आगे बढ़े और दूसरों को भी समाज में तरक्की करने की प्रेरणा दें।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से जिले में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मुख्यालय के अलावा तहसीलों पर भी नारी सशक्तिकरण से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलिन बस्तियों में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किये गये हैं। जबकि इन्दिरा गाॅधी स्टेडियम में महिलाओं को सेल्फ डिफेन्स की तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए कैम्प का आयोजन किया गया है। इन आयोजनों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए निरन्तरता के साथ ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन तथा महिला समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों के लिए बाज़ार की व्यवस्था कराये जाने की अपेक्षा की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं में जागरूकता आयेगी। श्री सिंह ने महिलाओं का आहवान्ह किया शिक्षा को माध्यम बनाकर आगे बढ़े। नगर मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए किये जा रहे विश्वव्यापी प्रयासों का परिणाम है कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं काफी आगे आयी हैं और कई क्षेत्रों में समाज का प्रतिनिधित्व भी कर रहीं हैं।

ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तवंर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।श्री तवंर ने कहा कि आज समाज के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। कुछ वर्ष पहले कुछ ऐसे क्षेत्र जहां पर पुरूषों का एकाधिकार था आज वहाँ पर पुरूषों को महिलाओं से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। उन्होंने महिलाओं का आह्वाहन किया कि एक समूह के रूप में आगे बढ़े़ इससे उन्हें सुरक्षा के एहसास के साथ आगे बढ़ने में आसानी होगी।

डिप्टी कलेक्टर सुश्री ज्योति सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी का आहवान्ह किया बेटियों की शिक्षा का विशेष प्रयास करें क्योंकि एक बालिका के शिक्षित होने से एक पूरा कुटुम्ब शिक्षित होता है। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रकाश ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय समाज में हमेशा से महिलाओं का विशेष स्थान रहा है। आज के परिदृश्य में सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। श्री प्रकाश ने महिलाओं का आहवान्ह कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के अन्त में पीओ डूडा ए.एम. पाण्डेय ने सभी उपस्थित को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में इस प्रकार के और भी कार्यक्रम प्रमुखता के साथ आयोजित किये जायेंगे ताकि सभी लक्षित महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ जिला पंचायत राज विभाग तथा नगरीय विकास अभिकरण की ओर से लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर्णा स्वयं सहायता समूह ने अपने उत्पाद पापड़ का पैकेट जिलाधिकारी को भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त कर्मी राशिद जमील द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु पीसीएस मंगलेश सहित अन्य अधिकारी तथा काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...