Breaking News

R.P. Chaudhary : लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

लखनऊ। जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष R.P. Chaudhary आर0 पी0 चौधरी जी आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जदयू संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने के लिए क्षेत्र एवं सामाजिक स्तर को ध्यान में रखते हुए जदयू की 31सदस्यीय एक संतुलित प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

R.P. Chaudhary : हर दृष्टि से यह प्रभावशाली कार्यकारिणी

जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष आर0 पी0चौधरी सहित आठ उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, चार प्रदेश महासचिव, सोलह सचिव तथा एक कोषाध्यक्ष बनाए गये है। वहीँ प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप सिंह, नारायण सिंह, गीता पटेल, पंकज भसीन , राजेश कुमार बाथम, पारस सिंह, शिव प्रसाद पटेल, नकी जाफर, प्रधान महासचिव सुशील कश्यप, प्रदेश महासचिव चन्द्र पाल सिंह, सुभाष पाठक, विनोद त्यागी, राजेश चन्द्र सिन्हा, प्रदेश सचिव मनोज सचान, राम अवध सिंह, माया राम, संजय धनगर, जय प्रकाश पटेल, रामाश्रय राजभर, आकाश पटेल, प्रेम मोहन त्रिपाठी, बृजेन्द्र वर्मा, अजय कुमार गौड़,नीरज पासी, प्रवीण चौधरी, जितेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश कनौजिया, विनोद अवस्थी एवं यागवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष एम0एल0 कनौजिया को बनाया गया।

उन्होंने कहा कि हर दृष्टि से यह प्रभावशाली एवं क्रियाशील प्रदेश कार्यकारिणी है, जो जनभावनाओ पर खरा उतरेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना के साथ संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने में सहयोग की अपेक्षा की है।

वरुण सिंह

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...