Breaking News

केंद्र की सत्ता का बदलाव यूपी से तय होगा : राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि देश बदलाव चाहता है और केंद्र की सत्ता का बदलाव उत्तर प्रदेश से ही तय होना है। भाजपा ने चुनावी वादों पर जनता को जिस तरह धोखा दिया है उससे जनता में भारी नाराजगी है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से प्रदेश में सशक्त विपक्ष की भूमिका बनी है और जनता भाजपा के विकल्प के प्रति अब अनिश्चय से उबर चुकी है।

किसानों की बात सुनने की भाजपा नेतृत्व को 

भाजपा की सरकारों ने अपने कार्यकाल में लोगों की परेशानियां बढ़ाने के और शिवाय कोई काम नहीं किया है। किसान को फसल का लागत मूल्य नहीं मिला। जबकि भाजपा उसको आय दुगनी करने का झूठा भरोसा देती रही है। गन्ना किसान का अभी तक बकाया भुगतान नहीं हुआ। आलू किसान को भी बस दिवास्वप्न दिखाए गए हैं। किसानों का सड़क पर संघर्ष चलता रहा,उसकी बात सुनने की भाजपा नेतृत्व को कभी फुर्सत नहीं मिली।

एक पीढ़ी की जिंदगी रोजगार बिना ही

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि नौजवान को रोजगार नहीं मिला। नौकरियां विज्ञापन में निकलती है पर हकीकत में नियुक्तियां नहीं होती हैं। हर परीक्षा में सेंधमारी आम बात हो गई है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। ऐसा लग रहा है कि मानो पूरी एक पीढ़ी की जिंदगी रोजगार पाए बिना ही बीत जायेगी। महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। बच्चियों तक का जीवन असुरक्षित है।
भाजपा की उलटी गिनती शुरू
भाजपा की पूरी राजनीति फरेब और झूठ पर टिकी है। जनता को उसकी असलियत का पता चल गया है। 2019 में मतदाता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी और बसपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से बड़ी संख्या में जिताकर लोकसभा भेजेंगे। भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। लाख कोशिशों के बाद भी अब उनकी काठ की हांडी दुबारा चढ़ने वाली नहीं।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...