Breaking News

Rani Laxmi Bai के जन्मदिवस का हुआ आयोजन

रायबरेली। न्यू स्टैण्डर्ड कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन सलेथू महराजगंज में पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी एवं स्वतंत्रता संग्राम को गति देने में अपनी विशेष भागीदारी को सुनिश्चित करने वाली वीरांगना Rani Laxmi Bai रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Rani Laxmi Bai के बारे में

रानी लक्ष्मीबाई Rani Laxmi Bai के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शैलन्द्र त्रिपाठी प्रो0 फीरोज गाँधी कॉलेज ने बताया कि श्रीमती गाँधी का जन्म 1917 ई0 के इलाहाबाद (प्रयागराज) नामक शहर में हुआ था, इसी कारण से यह इनका जन्म शताब्दी वर्ष भी है। वहीं दूसरी ओर अंग्रेजों को लाहे के चने चबवाने वाली रानी लक्ष्मीबाई के योगदान को हम सभी भारत के नागरिक अपनी स्मृतियों से कैसे पृथक कर सकते है।

श्री त्रिपाठी ने इन्दिरा गाँधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती गाँधी देश के एकीकरण पर अपना विशेष योगदान दिया है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले हुए साम्राज्य को एकत्रित करने में इन्दिरा गाँधी का विशेष योगदान रहा है। कॉलेज के अध्यक्ष इन्देश विक्रम सिंह ने भारतरत्न इन्दिरा गाँधी एवं रानी लक्ष्मीबाई को युग निर्मात्री के रुप में स्वीकार किया। प्राचार्य डॉ0 एस.के. पाण्डेय ने आये हुए अतिथियों का स्वगत एवं सम्मान किया। मुख्य वक्ता शैलेन्द्र त्रिपाठी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र बाजपेयी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर हिमांशु धर शेखर, कलिकेश कुमारी, अनुज कुमार गौरव मिश्र, अर्पिता पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, खुशबू सिंह, आरती अग्रहरि, प्रियंका, अशोक आदि उपस्थित थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...