Breaking News

Rape accused दाती महाराज को क्राइम ब्रांच का नोटिस, पूछताछ

नई दिल्ली। Rape accused दाती महाराज को क्राइम ब्रांच की ओर से नोटिस भेजा गया है। इस मामले में दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच दांती महाराज से अब पूछताछ करेगी। वृहस्पतिवार को दाती महाराज के आश्रम में पहु्ंची पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के साथ पहुंची पीड़ित लड़की ने दोनों कमरे दिखाए हैं। इस दौरान टीम ने दाती महाराज का वह कमरा भी देखा जहां लड़की के साथ रेप किया गया था।

Rape accused, युवती ने दाती महाराज के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट

मामले में 25 वर्षीय युवती ने दाती महाराज के खिलाफ रविवार को दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने पुलिस को बताया था कि वह एक दशक से दाती महाराज की शिष्या रही है, लेकिन दाती महाराज और उसके दो शिष्यों द्वारा उसके साथ बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने गृह प्रदेश राजस्थान लौट गई। मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी देश छोड़कर फरार न हो जाए, यह सुनिश्चत करने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

जाल में फंसाकर बार बार किया गया बलात्कार

आरोप लगाने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह लगभग एक दशक से महाराज की अनुयायी थी, लेकिन महाराज और चेलों ने उसे अपने जाल में फंसाकर बार-बार बलात्कार किया। इसके बाद वह किसी तरह से अपने घर राजस्थान लौटी थी। युवती ने आरोप लगाया है कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी है, जो उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी। वह लगभग दो साल पहले आश्रम से भाग गई थी और लंबे समय से अवसाद में थी। अवसाद से उबरकर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई और उनके साथ पुलिस को शिकायत दी है।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

• स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा • ग्रीष्मकालीन भीड़ की व्यवस्थाओं पर बल • ...