Breaking News

रालोद ने मनाया जयंत चौधरी का 40वां जन्मदिन

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी का 40वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं राजधानी लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के संयोजकत्व एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवकरण सिंह तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की उपस्थिति में युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने सैकड़ों पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और जयंत चौधरी जिन्दाबाद के नारे लगाये।

जयंत चौधरी युवाओं के हृदय पर राज

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह ने कहा कि देश को वर्तमान परिस्थिति में चौ0 चरण सिंह नीतियों एवं जयंत चौधरी जैसे अथक परिश्रम करने वाले युवा नेता की आवश्यकता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी युवाओं के हृदय पर राज करते हैं और चौ0 साहब की नीतियों पर चलकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के साथ साथ राजस्थान के किसानों और युवाओं को नई दिशा दी। यही कारण है कि राजस्थान में भी राष्ट्रीय लोकदल की भागीदारी वहां की सरकार में है।

राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों का प्रचार प्रसार

युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने उन्हें युवाओं का प्रेरणाश्रोस्त बताते हुये कहा कि जयंत चौधरी जी हमारे मार्गदर्शक है और उन्हीं की तरह हमारे सभी युवा साथी अथक परिश्रम करके राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों का प्रचार प्रसार कर देश के कोने कोने तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश महासचिव आर.पी. सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ऐश्वर्यराज सिंह, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, महिला प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 कृष्णा जायसवाल, बी.एल. प्रेमी, मनोज सिंह चौहान, चन्द्रकांत अवस्थी, प्रीति श्रीवास्तव, लक्ष्मी गौतम,अश्वनी प्रताप सिंह, अजय मिश्रा, अभिषेक बाजपेई, शत्रोहन लाल रावत, विनीत, सुमित अनिल वर्मा, रामदीन भारती, शशांक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र, कौशलेन्द्र कांत पाण्डेय, शहरयार, सूरज, विजय पटेल, रिजवाना, मोनिका बिष्ट, छेदीलाल यादव आदि रालोद नेता उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...