Breaking News

किसानों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को लेकर काफी संजीदा दिखाई दे रही है।  किसानों का 36,359 करोड़ कर्ज माफ करने के बाद सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नम्बर की शुरूआत की है। इससे किसानों को खेती से संबधित सभी जानकारी मिलती रहेंगी।

हेल्पलाइन का नम्बर(18001805450) पर किसान सुबह 6 से रात 10 बजे के बीच अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर किसानों की समस्याओं का समाधान सिचाई विभाग के इंजीनियर करेंगें।

इससे पहले योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में गरीबों के लिए 27 लाख मकान बनाने के लिए भी आदेश दिये हैं। उन्होंने 5 लाख आवासों के निर्माण की शुरूआत जल्द ही होने की बात कही गई है।

प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठकों में किसानों के लिए पहले भी कई योजनाएं शुरू कर चुकें हैं। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की दूसरी मीटिंग में ही राज्य की बिजली को लेकर फैसला लिया था। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि गर्मी में गांवों में 18 घंटे बिजली मिलेगी,तहसील मुख्यालयों में 20 और जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली आएगी। इसके अलावा नलकूपों से सम्बन्धित बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने पर 72 घंटे के बजाय 48 घंटे में बदले जाएंगे। योगी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए 1911 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...