Breaking News

Assembly Elections ; किसमें कितना है दम

त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड राज्‍य की सत्‍ता किसकी होगी इसका पता आज चल जायेगा । आज Assembly Elections के रिजल्ट के साथ ही इन तीन राज्‍यों में हो रहे घमासान थम जायेंगे।

चुनाव आयोग के बेहद पुख्ता और पारदर्शी इंतजाम के बीच त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतगणना चल रही हैं। मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गयी।

किसकी पकड़ कितनी मजबूत; Assembly Elections

त्रि‍पुरा

  • यहां रूझानों को देखने पर त्रिपुरा में भी भगवा लहर देखने को मिल रही है।
  • यहां भाजपा को 59 में से 40 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत मिलती दिख रही है वहीं सत्ताधारी पार्टी लेफ्ट महज 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
  • अब तक आए रुझानों में भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन 60 में से 29 सीटों पर आगे है वहीं एनपीएफ 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस यह महज 1 सीट पर आगे दिख रही है।
  • त्रिपुरा में 18 फरवरी रविवार को व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए मतदान हुआ है।
  • इस राज्‍य की विधानसभा की 60 में से 59 सीटों के चुनाव के लिए वोट पड़े।
  • त्रिपुरा में 78.56 फीसद से अधिक वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
  • त्रिपुरा में कुल 25,73,413 पंजीकृत मतदाता हैं।

मेघालय

  • मेघालय में मतगणना जारी है।
  • शुरुआती रूझानों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन सत्ता से दूर है।
  • 59 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस अभी 21 सीटों पर आगे चल रही है।वहीं भाजपा 5 और एनपीपी 13 सीटों पर आगे है।
  • मेघालय में बीती 27 फरवरी को मतदान हुआ।
  • मेघालय में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्‍कर मानी जा रही है।
  • यहां कांग्रेस पिछले 10 वर्षों से शासन कर रही है।
  •  भाजपा ने 47 उम्मीदवारों को नामांकित किया है। वहीं कांग्रेस ने 59 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

नागालैंड

  • यहां सुबह 8 बजे से जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब नजर आ रही है वहीं एनपीएफ भी ज्यादा अंतर से पीछे नहीं है।
  • माना जा रहा है कि अब इन रुझानों में कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा और भाजपा राज्य में सरकार बना लेगी।
  • अब तक आए नतीजों और रुझानों में भाजपा 59 सीटों के रुझान में से 31 सीटों पर आगे है वहीं एनपीएफ 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस यहां महज 1 सीट पर आगे चल रही है।
  • नागालैंड में भी 27 फरवरी को ही मतदान पूरा हुआ।
  • एनडीपीपी 40 सीटों पर और भाजपा ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं कांग्रेस इस बार केवल 18 सीटों पर ही चुनाव लड़ी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...