Breaking News

रालोद ने धूमधाम से मनाया Chaudhary Ajit Singh का 81वां जन्मदिन

लखनऊ। देश में किसान राजनीति के शिखर पुरूष एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ0 अजित सिंह (Chaudhary Ajit Singh) का 81वां जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ गनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद, राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे के साथ साथ प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी एवं सैकडों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

चौ0 साहब का सम्पूर्ण जीवन किसानों के प्रति समर्पित

इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने उपस्थित पार्टीजनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि चौ0 साहब का सम्पूर्ण जीवन किसानों के प्रति समर्पित रहा एवं उनके सत्ता में रहते हुए कभी भी किसानों की अनदेखी नहीं होने पायी।

राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह ने कहा कि किसान और उसकी खेती को शिखर तक पहुंचाने की क्षमता केवल चौ0 अजित सिंह में है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह के द्वारा किसान हितों की जलाई गयी मशाल को चौ0 अजित सिंह ने निरंतर प्रज्ज्वलित रखा तथा किसान हितों की रक्षा में निरंतर संघर्षषील रहे।

मरीजों में फल,दूध, ब्रेड और मक्खन आदि का वितरण

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने वीरांगना झलकारीबाई अस्पताल पहुंचकर वार्डो में भर्ती मरीजों में फल,दूध, ब्रेड और मक्खन आदि का वितरण किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर तथा आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो. यज्ञदत्त शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, विधि प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रत्ना पाण्डेय, अभिजीत श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव बी.एल. प्रेमी, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, डाॅ. राजवर्धन सिंह परमार, सुनीता चौधरी, एम.ए. आरिफ, अश्वनी प्रताप सिंह, अनिल पटेल, सूरज, हरपाल यादव, प्रमोद शुक्ला, विनोद सोनकर, मनोहर मौर्या, मो. आमिर आदि नेता मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...