Breaking News

Sambhal : किसानों ने फसल को जलायी होली

लखनऊ। उपज का सही दाम ना मिलने से बेजार किसानों ने Sambhal सम्भल जिले में मक्का की होली जलायी और आढ़तियों के हाथों किसानों का शोषण रोकने के लिये खरीद केन्द्र बनाने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन के Sambhal जिलाध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन के Sambhal जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने मक्का का समर्थन मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है जबकि आढ़ती 800 से एक हजार रुपये प्रति क्विंटल में मक्का खरीद कर रहे हैं। इससे किसानों की आर्थिक नुकसान हो रहा है। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कह रही है। लेकिन मक्का किसानों को फसल की लागत से कम बिक्री मूल्य मिल रहा है, जो सही नहीं है।उन्होंने बताया कि सम्भल-गंवा मार्ग पर पूसापुर गाँव में किसानों ने मक्का के खेत में आग लगा कर होली जलायी। साथ ही किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री का पुतला भी फूंका।
उनके अनुसार, किसानों ने मांग की कि जल्द ही जिलों में मक्का खरीद केंद्र खोले जाएं। यादव ने कहा कि सरकार अगर जल्द ही किसानों का शोषण नहीं रोकेगी तो सात जुलाई को भाकियू सम्भल मंडी समिति का घेराव करेगी।

ये भी पढ़ें :-धूमधाम से मनाया गया Akhilesh Yadav का जन्मदिन

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...