Breaking News

Sanjay Kumar Khatri : कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान सम्पन्न

रायबरेली। जिलाधिकारी Sanjay Kumar Khatri की उपस्थिति में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान सम्पन्न कराया गया। सफाई अभियान में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

बीते दिनों सफाई के सबंध में Sanjay Kumar Khatri ने…

शुक्रवार को हुई एक बैठक में जिलाधिकारी Sanjay Kumar Khatri ने प्रत्येक शनिवार को सायं 3 बजे से 4 बजे तक का समय सफाई तथा कार्यालयों के अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के लिए नियत किया था। उन्होंने कहा था कि सफाई व्यवस्था में कार्यालय के प्रत्येक कर्मी का सहयोग होना सुनिश्चित होगा।

उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को सफाई से संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी अधिकारियों को उस ग्रुप में जोड़ने के निर्देश दिए थे और कहा था कि इस ग्रुप में सभी अधिकारी अपने कार्यालय की सफाई सम्बन्धी फोटो डालेगें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सफाई अभियान प्रत्येक शनिवार को सुनिश्चित किया जायेगा। इस अभियान में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सिटी मजिस्ट्रेट, कलेक्ट्रेट परिसर के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें – Veere Di Wedding : पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाई धमाल

About Samar Saleel

Check Also

स्टार्टअप महाकुंभ में एकेटीयू के स्टार्टअप को मिल रही सराहना

• दिल्ली में 18 से 20 मार्च तक स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के ...