Breaking News

SP MP अक्षय यादव परचम लहराने को बेताब

फिरोजाबाद। SP MP अक्षय यादव अपना परचम लहराने के लिए अभी से बेताब दिख रहे हैं। जिसके लिए महानगर व्यापार सभा की मासिक बैठक का आयोजन घंटाघर चौराहे पर किया गया। इस सभा में उन्होंने व्यापारियों और किसानों को लोकलुभावन वादों को करना नहीं भूले। इस दौरान उन्होंने आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा का परचम लहराने की तैयारियों के लिए अभी से लोगों की खुशामद करना शुरू कर दिया। इस दौरान व्यापार महासभा के जिलाध्यक्ष निमिष गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि, जीएसटी से व्यापारी परेशान है। जिसमें सभा के ही सदस्य ने कहा कि जीएसटी से तो अब टैक्स अदा करने में आसानी महसूस हो रही है। पेट्रोल तब भी बढ़ता था अब भी बढ़ रहा है, तो इसमें नई बात क्या है।

SP MP, बैठक में काम धंधे चौपट का लगाया आरोप

बैठक में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर काम धंधे चौपट करने के साथ व्यापारियों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। व्यापारियों के साथ लूट का सहारा लेते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारी डरे हैं। ऐसे में सभा के ही लोग आपस में सहमत नहीं दिखे। योगी सरकार में जिस तरह से लोगों को सुरक्षा का अहसास हो रहा है, उससे इंकार नहीं किया जा सकता है।

व्यापारियों की सुरक्षा दिलाने वालों की भूल

व्यापार सभा अध्यक्ष मधुकर वर्मा ने भाजपा सरकार में व्यापारियों संग लूट की घटनाये होने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये। लेकिन सपा सरकार में जिस तरह से आम लोगों पर गुंडा एक्ट जैसे फर्जी मुकदमें आम जनता पर विधानसभा चुनाव के दौरान लगाये गये। लोगों की जमीनों को अवैध रूप से गुंडई के बल पर विधायकों की सह पर कब्जा करवाये गये। भ्रष्टाचार की हद तोड़ने के कारण जनता ने सपा की सत्ता का वजूद ही खत्म कर दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जीशान बेग, हसीन भाई, मनोज यादव, आरिफ रंगरेज, रामलक्ष्मण वर्मा, अरविंद कक्कड़, विशाल शर्मा, बाबा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-बबलू फरमान

यह खबर भी देखें—

Amit Shah ने सिद्धारमैया के गढ़ में किया रोड शो, कांग्रेस का कार्ड फेल

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...