Breaking News

Sukma : सीआपीएफ जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित Sukma सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जवान के आत्महत्या के कारणों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिली है।

Sukma जिले के पुलिस अधिकारियों ने

सुकमा Sukma जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार बताया कि सुकमा जिला मुख्यालय में स्थित सीआरपीएफ के दूसरी बटालियन के मुख्यालय में आरक्षक कुलदीप सिंह ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब बटालियन मुख्यालय में सीआरपीएफ के जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह कुलदीप सिंह के बैरक की ओर दौड़े। वहां उन्होंने सिंह को खून से लथपथ देखा। बाद में उसे अस्पताल जे जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली गांव का निवासी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि कुलदीप ने यह कदम क्यों उठाया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा सिंह के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

 

About Samar Saleel

Check Also

उद्धव ठाकरे का कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गुट से हाथ मिलाना है उनका आत्मघाती कदम- डॉ दिनेश शर्मा

• पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के कारण भाजपा कार्यकर्ता कहा जाता है सुपर वारियर ...