Breaking News

Sunil Bansal ने भाजपाइयों को 2019 के लिए जुटने का किया आह्वान

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री Sunil Bansal सुनील बंसल ने भाजपा कैम्प कार्यालय पहुंचकर संगठन कार्यों की समीक्षा की। सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओ को मिशन 2019 के प्रति विजय प्राप्त करने के बाबत संकल्प कराया।

Sunil Bansal : जनचौपालो के प्रति जनता का फीडबैक…

सुनील बंसल Sunil Bansal ने वर्तमान मे चल रहे चौपाल अभियान और मतदाता महासम्पर्क अभियान की भी समीक्षा की। उन्होने कार्यकर्ताओ से जनचौपालो के प्रति जनता का भी फीडबैक कार्यकर्ताओ से प्राप्त किया।
इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुनील बंसल व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी का कैम्प कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने भारत सरकार और प्रदेश सरकार की लोकप्रिय योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने के लिये कार्यकर्ताओ को प्रेरित किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री खासतौर से गोपाल सरस्वती विद्या मन्दिर मे आरएसएस की बैठक मे भाग लेने आये थे। बैठक के बाद श्री बंसल भाजपा कैम्प कार्यालय पहुंचे जहां उनका कार्यकर्ताओ के द्वारा स्वागत किया गया।

इस मौके पर एमएलसी दिनेश सिंह, विधायक धीरेन्द्र सिंह, दल बहादुर कोरी, भाजपा नेता आरबी सिंह, पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय, हरिशंकर पांडे, सुनील सिंह, निखिल पांडे, सौरभ शुक्ला, संतोष पांडे, राम प्रताप सिंह, सुशील शुक्ला, मृत्युंजय बाजपेयी, चंद्रशेखर शरण सिंह, अनुभव कक्कड, रामशंकर वर्मा, राजकुमार बाजपेयी, मनीष त्रिवेदी, रविनन्दन सिंह चौहान, अशोक गुप्ता, रमाशंकर बाजपेयी, राजेन्द्र मौर्य, सिवप्रकाश पांडे सहित जिला महामंत्री देवेन्द्र सिंह, जय तलरेजा आदि भाजपाई मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

स्टार्टअप महाकुंभ में एकेटीयू के स्टार्टअप को मिल रही सराहना

• दिल्ली में 18 से 20 मार्च तक स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के ...