Breaking News

सपा व बसपा का गठबंधन ऐतिहासिक फैसला : तेजस्वी यादव

लखनऊ। राष्ट्रीय जनता दल नेता एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के साथ हैं और इस गठबंधन का संदेश पूरे देश में गया है। यह एक ऐतिहासिक फैसला है।

उत्तर प्रदेश और बिहार से भाजपा का सफाया तय

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में अघोषित इमर्जेंसी का माहौल है और संवैधानिक संस्थाओं का लगातार तानाशाह के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। किसान- नौजवान परेशान हैं। नागपुरिया कानून और आरएसएस का एजेण्डा संविधान से छेड़छाड़ करना है। संविधान की जगह गोलवलकर की किताब को रखना चाहते हैं। मोदी वही करते हैं जो मोहन भागवत कहते है। अब उत्तर प्रदेश और बिहार से भाजपा का सफाया तय है। इस गठबंधन को बड़ा समर्थन मिला है।

मुख्यमंत्री और भाजपा के लोग अमर्यादित भाषा का प्रयोग

इस मौके पर अखिलेश यादव ने तेजस्वी को पटना से चलकर लखनऊ आने और समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से देशभर में खुशी हुई है। अब इसको और ‘सीमेंट‘ करने का काम करेंगे। लोग भाजपा के खिलाफ खड़े हैं। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया है। पूरे देश की जनता नाराज है। नौकरियां नहीं है। व्यापारी संकट में हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नौजवान परेशान है। ये सभी भाजपा को हटाना चाहते हैं। लोगों को भाजपा से सिर्फ धोखा मिला है।

श्री यादव ने कहा कि अभी आने वाले दो ढ़ाई महीनों में मुख्यमंत्री और भाजपा के लोग ना जाने कैसी-कैसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करेंगे, पर हम समाजवादी अपनी भाषा में संयम और मर्यादा बनाए रखेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...