Breaking News

Lucknow Festival का थीम होगा अटल संस्कृति,अटल विरासत

लखनऊ। राजधानी में 25 नवंबर को आयोजित होने वाले Lucknow Festival लखनऊ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी आयोजन लखनऊ के आशियाना में ही होगा। यह जानकारी जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव की थीम इस बार दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जीवनी पर आधारित होगी। लखनऊ महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे वहीं इसका समापन राज्यपाल राम नाईक करेंगे।

Lucknow Festival के लिए पांडाल

लखनऊ महोत्सव Lucknow Festival के लिए पांडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चुनाव, कर्मचारियों की ड्यूटी आदि की पुख्ता व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि लखनऊ महोत्सव इस बार पिछले सालों से काफी अलग होगा। जिसमें नौकायन,कुश्ती समेत कई खेलों का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारियों और यहां सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुये उन्होंने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
जिसमें डीएम कौशल राज शर्मा की ओर से कर्मचारियों को लखनऊ महोत्सव की व्यवस्था में मुस्तैदी- सतर्कता बरतने को लेकर कहा गया है। गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में हर साल आयोजित होने वाले लखनऊ महोत्सव का प्रदेश में एक विशेष आकर्षण होता है। जिसका मकसद प्रदेश की उपलब्धियों को बताने के साथ ही लोगों का मनोरंजन भी किया जाता है।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...